March 05, 2026

Join With Us


होली पर कवि सम्मेलन आयोजित




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन वर्धा स्थित शहीद हुतात्मा स्मारक, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक में रविवार शाम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, कला और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योजक मोहनबाबू अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में डॉ. विनोद अदलखिया, सचिन शं. अग्निहोत्री, मनीष सराफ, रोहन कठाणे, एडवोकेट जयंत उपाध्याय, सौरभ ढोमणे, प्रदीप कुमार बजाज, निखिल रोकडे तथा विजय सत्यम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव को बनाए रखने का संदेश दिया।

कवि सम्मेलन में फारूख ज़िया (आर्वी) मुरली लाहोटी (हिंगणघाट)कवि साहिल कुमार(चंद्रपुर) एडवोकेट अब्दुल अमानी कुरेशी, संजय इंगले तिगावकर,सदरानी (वर्धा ) कमल किशोर शर्मा (वर्धा)ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी कविताओं में होली के रंग, सामाजिक संवेदनाएँ और समकालीन जीवन की झलक दिखाई दी, जिसे श्रोताओं ने भरपूर सराहा।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन एडवोकेट इब्राहिम बख्श आज़ाद ने किया, जबकि प्रस्तावित भाषण सुपरिचित अंदाज में वरीष्ठ समाजसेवी तथा प्रसिद्ध साहित्यकार इमरान राही ने किया। साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की।

पूरे कार्यक्रम में होली के रंग, कविता की मधुरता और सामाजिक एकता का वातावरण बना रहा। अंत में आयोजक व दैनिक भास्कर के जिला प्रतिनिधि पत्रकार संजय भाई ओझा ने उपस्थित सभी अतिथियों, कवियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। 



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE