नागपुर। एड अब्दुल अमानी कुरेशी। शहर के साहित्य प्रेमियों के लिए आज एक खास अवसर है। युवा रचनाकार सुमेध वासनिक के काव्य संग्रह ‘संवेदनाओं की प्रसव वेदनाएं एवं रुहानी’ का भव्य लोकार्पण समारोह रविवार, 5 अप्रैल 2026 को शाम 6:00 बजे आयोजित किया जा रहा है।
यह साहित्यिक आयोजन विदर्भ हिंदी साहित्य संघ के “अर्पण” सभागृह, प्रथम तल, मोर भवन, झांसी रानी चौक, सीताबर्डी, नागपुर में संपन्न होगा, जहां शहर के प्रमुख साहित्यकार, शिक्षाविद एवं शायरों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक भास्कर के समूह संपादक प्रखर दुबे करेंगे। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. सागर खा दीवाला उपस्थित रहेंगे। सुप्रसिद्ध शायर अबरार काशीफ (अमरावती) तथा वीएमवी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आभा सिंह भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा मुख्याध्यापक किरण काशीनाथ सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजक सुमेध वासनिक एवं मिन्न परिवार ने शहर के सभी साहित्य प्रेमियों, पाठकों एवं नागरिकों से इस आयोजन में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन साहित्य, संवेदना और रूहानियत के संगम का एक सुंदर अवसर माना जा रहा है।