January 10, 2026

Join With Us


खेलों इंडिया के तहत कबड्डी में पाटन से 04 खिलाड़ी बालिकाओं का चयन




दुर्ग | सोनम कौर | वर्ष 2025-26 के लिए 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर (पुरुष/महिला) कबड्डी चौंपियनशिप का आयोजन 09 से 11 जनवरी 2026 तक कोरबा जिले के लाल मैदान दर्री में किया जा रहा है। जिसमें खेलो इंडिया कबड्डी सेंटर मर्रा, पाटन से 4 खिलाड़ी बालिकाओं का चयन किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की टीम में बालिका आरती ठाकुर, जिगिशा यादव, ऐश्वर्या एवं काजल चंद्रवंशी के चयन एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रवेश जोशी खेल अधिकारी अतिरिक्त प्रभार खेल एवं युवा कल्याण जिला दुर्ग, प्राचार्य सेजस मर्रा, संतोष यादव विकासखण्ड खेल अधिकारी पाटन, सरपंच ग्राम पंचायत मर्रा, खिलेन्द्र वर्मा (वासु) विद्यालय अध्यक्ष मर्रा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा एवं भरत लाल ताम्रकार कोच खेलो इंडिया मिनी सेंटर मर्रा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE