November 19, 2025

Join With Us


गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को नया मंच दे रहा है सांसद खेल महोत्सव : आरंग में 4700 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अंजनेय विश्वविद्यालय परिसर में बास्केटबॉल और टेनिस कोर्ट का शुभारंभ




रायपुर । मिनल केडेकर । ग्रामीण भारत की खेल प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन और मंच देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव लगातार नई ऊंचाइयाँ छू रहा है। बुधवार को अंजनेय विश्वविद्यालय, नरदहा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव – आरंग ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन की जरूरत है। यह महोत्सव उन छुपी हुई प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो मेहनत और संकल्प के बल पर बड़े मंच तक पहुंचना चाहती हैं।

कार्यक्रम में पहुंचने पर स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स, खिलाड़ियों और जनता ने सांसद अग्रवाल का उत्साहपूर्ण स्वागत किया। समारोह के दौरान 163 गांव के लगभग 4700 खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, गेड़ी, फुगड़ी और रस्सीकूद जैसे पारंपरिक और आधुनिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, तब पूरा परिसर जोश और प्रतिस्पर्धा के रंग में रंग गया।

सांसद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा, “छत्तीसगढ़ की माटी ने हमेशा से खेल के क्षेत्र में देश को गौरवान्वित किया है। सबा अंजुम, रेणुका यादव, हेमबती नाग, राजेश चौहान, शशांक सिंह और ज्ञानेश्वरी यादव जैसे खिलाड़ी हमारी इसी मिट्टी के सपूत हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान बनाई है। हमारा उद्देश्य ऐसे ही नए खिलाड़ियों को अवसर देना और उन्हें देश का गौरव बनाना है।”

समापन अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विजेता खिलाड़ियों को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मानित करते हुए पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा उन्हें ऊँचे लक्ष्य साधने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने अंजनेय विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित बेस्टबॉल और टेनिस कोर्ट का उद्घाटन भी किया। 

उन्होंने कहा कि यह सुविधाएँ न केवल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बल्कि आसपास के सभी खेल प्रेमियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए आत्मविश्वास मिलेगा।

आरंग ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता की सफलता के लिए सांसद अग्रवाल ने ब्लॉक प्रशासन, विद्यालयीन व्यायाम शिक्षकों, कर्मियों एवं अंजनेय विश्वविद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऐसा आयोजन सफल और प्रभावशाली बनता है जो ग्रामीण भारत को एक नई दिशा देता है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में “खेलो छत्तीसगढ़, बढ़ो भारत” की भावना को सशक्त करते हुए यह महोत्सव न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहा है, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति की नई ऊर्जा का संचार भी कर रहा है।

समापन समारोह में सीजी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, आरंग नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप जैन, CGPURC अध्यक्ष प्रो विजय गोयल, अंजनेय विश्वविद्यालय के चांसलर  अभिषेक अग्रवाल, जनप्रतिनिधि, शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, विद्यार्थी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE