नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी । आस्ताना ए फलक खानकाहे आलिया कादरिया रज्जाकिया इसमाईलिया मसौली शरीफ मे सालाना उर्स "मशाएख ए मसौली कांफ्रेंस" का ऐतिहासिक व रूहानी आयोजन 7, 8, 9 नवम्बर 2025, बरोज जुमा सनीचर इतवार को मसौली शरीफ जिला बाराबंकी में आयोजित किया गया है।
तीन दिवसीय कांफ्रेंस मे शहजादा ए मौला ए कायनात हजरत अल्लामा अलहाज सरकार गुलजार- ए- मिल्लत मद्दजिल्लहुलआली सज्जादानशीन खानकाहे आलिया इसमाईलिया की सरपरस्ती में होंगे
मशाएख ए मसौली कांफ्रेंस में मुल्क के कोने कोने से नामवर उलमा ए किराम मशाएख ए इजाम शोरा ए किराम और इस्लामी स्कालर्स की शिरकत होगी।
इस कान्फ्रेंस का आगाज 7, नवम्बर बरोज जुमा बाद मगरिब की नमाज के बाद परचम कुशाई होगी। इशा की नमाज के बाद नातशरीफ व मनकेबत व बादहु कुल शरीफ हुजूर सरकार ए बांसा रजी अल्लाहु तआला अन्हु पीर व मुर्शिद हुजूर सरकार ए मसौली रजीअन्हो बारगाह में पेश किया जाएगा।
8. नवम्बर बरोज शनीर बाद नमाज ए फजर कुरान ख्वानी, हल्का ए जिक्र, जिक्रो अजकार के बाद नमाज जुहर में जुलूस चादर गागर खानकाह ए इसमाईलिया से चल कर परंपरागत रुप से मजार ए अक़दस पर पेश होगी
9. नमाज ए जोहर के बाद हल्का ए जिक्र व जिक्रो अजकार व शजरा ख्वानी व गुलपोशी आयोजित की ह।आस्ताना ए फलक में बाद नमाज ए मगरिब 282 वां कुल शरीफ हुजूर सय्यदना आली नसब सरकार ए मसौली रजी अल्लाहु तआला अन्हु की बारगाह में पेश किये जाएंगे।
9, नवम्बर ( इतवार ) फजर के बाद कुरान ख्वानी और खत्मेबुखारी शरीफ पढ़ी जाएगी।
मगरिब की नमाज के बाद जियारत ए- तबर्रुकात के दर्शन होंगे।
ईशा की नमाज के बाद मशाएख ए मसौली कान्फ्रेंस मे दस्तार ए इल्म व फन,इफ्ता हिफ्ज व किरअत का प्रोग्राम होगा।इस अजीम रुहानी व इल्मी कान्फ्रेंस में मुल्क भर से उलमा व मशाएख की शिरकत होगी।
इंतजामिया ( आयोजन समिती )के मुताबिक ये अजीम रुहानी इल्मी कान्फ्रेंस मुसलमानों के लिए बरकतों व रहमतों का समन्दर साबित होगी हुजूर साहिब ए सज्जादा खानकाह ए इसमाईलिया ने अहले सुन्नतवल जमाअत से अपील की है कि बड़ी तादाद में शिरकत कर के बारगाह ए मशाएख ए मसौली से फयूजोबरकात हासिल करे।