October 16, 2025

Join With Us


सांसद खेल महोत्सव 2025 में खेल से खिलें सपने उत्साह : ऊर्जा और उमंग से सराबोर रहा दुर्ग नगर

मैदानों में दिखा जोश, अनुशासन और सौहार्द का अनोखा संगम




दुर्ग । सोनम कौर । नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन आज में हुआ।मुख्य अतिथि महापौर अलका बाघमार ने युवा खिलाड़ियों और नागरिकों की भारी उपस्थिति ने वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।

महापौर अलका बाघमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मन को भी दृढ़ बनाते हैं। युवा पीढ़ी को खेलों से जुड़कर अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को अपनाना चाहिए।खेल समाज में एकता, सहयोग और सौहार्द का प्रतीक हैं। सांसद खेल महोत्सव युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने वाला महोत्सव है।”

इस अवसर पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, गिरीश दीवान, संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू,विनोद मांझी,मोहित मरकाम, पंकज साहू, विकास दमाहे, प्रेरणा दुबे सहित नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 मैदानों में जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल

दो दिवसीय (14 व 15 अक्टूबर आज समापन खेल महोत्सव के अंतर्गत आधुनिक और पारंपरिक दोनों प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया।

महात्मा गांधी स्कूल मैदान, सुराना कॉलेज मैदान, और रविशंकर स्टेडियम में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं हुईं।आधुनिक खेलों में वॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, योगासन, एथलेटिक्स (100 मीटर व 400 मीटर दौड़) जैसी प्रतिस्पर्धाएं हुईं,जबकि पारंपरिक खेलों में कबड्डी, खो-खो, गेड़ी (पुरुष वर्ग), फुगड़ी और सुरीली कुर्सी (महिला वर्ग) ने दर्शकों का मन मोह लिया।

हर मैदान पर दर्शकों की तालियों की गूंज और खिलाड़ियों के उत्साह से माहौल खेलमय बना रहा।

तीन आयु वर्गों में हुआ रोमांचक मुकाबला

महोत्सव में खिलाड़ियों को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया था ,जिसमें 18 वर्ष तक,18 से 40 वर्ष तक, 40 वर्ष से अधिक लोग शामिल थे।

सभी वर्गों में खिलाड़ियों ने खेल भावना और जोश के साथ हिस्सा लिया।एकल खेलों में बोरा दौड़, पैदल चाल, 100 मीटर दौड़ जैसे मुकाबले हुए,वहीं दलीय खेलों में रस्साकसी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल जैसी टीम स्पर्धाओं में रोमांच देखने को मिला।

विजेताओं की सूची और प्रदर्शन

दो दिनों के इस खेल पर्व में कुल 95 खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। इनमें वेटलिफ्टिंग: 8 बॉयज, 6 गर्ल्स, कुश्ती: 12 बॉयज, 5 गर्ल्स (कुल 31 विजेता), खो-खो: 54 प्रतिभागी, फुगड़ी: कबड्डी: 35 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।कुल 126 खिलाड़ियों ने हिसा लिया।

वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि- “खेल उम्र नहीं, बल्कि उत्साह की पहचान हैं।”

15 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में महापौर अलका बाघमार ने कहा “खेलों के माध्यम से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनता है, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना भी विकसित करता है। ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।”

उन्होंने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि यह महोत्सव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।खेल भावना से सराबोर रहा दुर्ग नगर दो दिनों तक दुर्ग नगर के खेल मैदानों में उत्साह, उमंग और सौहार्द का अद्भुत नज़ारा रहा। हर ओर से यही संदेश गूंजता रहा- “खेल से खिलते हैं सपने, और जीतता है आत्मविश्वास।”सांसद खेल महोत्सव 2025 ने साबित कर दिया कि जब युवा मैदान में उतरते हैं,तो पूरा शहर उत्सव में बदल जाता है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE