नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी । महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से तथा डॉ. दंदे फाउंडेशन द्वारा निर्मित और हेमेंदु रंगभूमि, नागपुर द्वारा प्रस्तुत अगस्त क्रांति दिवस पर एवं राष्ट्रीय आदिवासी गौरव वर्ष के अवसर पर दो आंकी मराठी नाटक "जंगोम"की प्रस्तुति की जाएंगी।
नाटक का मंचन शुक्रवार, ८ ऑगस्ट २०२५ दोपहर ३.०० बजे गुरुनानक भवन, ललित कला विभाग, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपूर विद्यापीठ, अंबाझरी बायपास, पंढराबोडी, नागपूर में किया जाएगा।
जंगोम के बारे जानकारी देते हूए समाजसेवी दिनेश शेराम ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गोंडवाना में क्रांति की मशाल जलाने वाले महान आदिवासी क्रांतिकारी वीर बाबूराव शेडमाके की जंगोम सेना का इतिहास प्रस्तुत है, तथा वर्तमान में विदेशी ताकतों के घेरे में फंसे गोंडवाना के पुनरावलोकन की भी प्रस्तुती भी इस नाटक में देखने को मिलेगी।
जंगोम के लेखक: प्रवीण खापरे तथा निर्देशक: शुभम निकम है। अधिसभा सदस्य आणि व्यवस्थापन परिषद, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपूर विद्यापीठ, नागपूर से अधिक जानकारी हेतु संपर्क : 8928574630, 7507775897 किया जा सकता है।