June 11, 2025

Join With Us


राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित

छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग




दुर्ग । सोनम कौर । छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्राफी हेतु अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही हैं, इसके साथ-साथ वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों, को नगद राशि पुरस्कार एवं खेलवृति हेतु भी अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही हैं।

पुरस्कारों के आवेदन पत्रों का प्रारूप संचालनालय के विभागीय वेबसाईट http://sportsyw.cg.gov.in/ में उपलब्ध है। जिला कार्यालय/संचालनालय में (कार्यालयीन समय में) सभी आवेदन पत्र 26 जून 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय/संचालनालय में सम्पर्क कर सकते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE