May 09, 2025

Join With Us


आईपीएल चेयरमैन खुद ग्राउंड में उतरे : दर्शकों से बाहर जाने की अपील

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच सुरक्षा कारणों से हुआ रद्द




नई दिल्ली । जसविंदर सिंह । पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया । पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन हमलों के बीच धर्मशाला में ब्लैक आउट किया गया  जिसके बाद मैच को भी रद्द करना पड़ गया । इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है https://x.com/Geetashloks/status/1920517394545377347?जिसमें आईपीएल चेयरमैन अरुण धुमल खुद दर्शकों से बाहर जाने की अपील कर रहे हैं ।

आईपीएल चेयरमैन अरुण धुमल ज्यादातर मैच के दौरान बस मैच देखते हुए नजर आते हैं । लेकिन आज के मैच में उन्हें खुद मैदान में उतरना पड़ा और लोगों से बाहर जाने की अपील करनी पड़ी वह ब्लैकआउट होने के बाद मैदान में उतरे और लोगों से बाहर जाने को कहने लगे । मैच ऑफिशियल्स की मानें तो मैच को सुरक्षा कारणों से रद्द करना पड़ा ।

मजबूत स्थिति में थी पंजाब किंग्स

पंजाब की टीम 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी जब लाइटें चली गईं लेकिन इसका कारण पहले ‘फ्लडलाइट’ की खराबी बताया गया था । लेकिन बाद में टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया । प्रभसिमरन सिंह 28 गेंद पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि उनके सलामी जोड़ीदार प्रियांश आर्य ने 34 गेंद पर 70 रन बनाकर तेज गेंदबाज टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए थे, जिसके तुरंत बाद खेल रोकना पड़ा। 





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE