April 03, 2025

Join With Us


राज्य स्तरीय चयन ट्रायन का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक

कोकोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच-2 (बालिका छात्रावास) के सामने रायपुर में ट्रायल चयन का आयोजन




रायपुर। विक्की चौहान। रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी हॉकी (बालक/बालिका) तीरंदाजी (बालक/बालिका) तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 से संचालित की जाने वाली आवासीय खेल के नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी अनुसार तीरंदाजी खेल में (बालक/बालिका) एवं फुटबॉल (बालिका) के लिए 21 से 23 अप्रैल 2025 को कोटा एवं तीरंदाजी एरिना (बालिका छात्रावास) के सामने रायपुर में चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। आवेदन की पंजीयन 21 अप्रैल 2025 को, 22 अप्रैल 2025 को शारीरिक दक्षता का परीक्षण और 23 अप्रैल 2025 को कौशल दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार हॉकी (बालक/बालिका) और एथलेटिक्स (बालक/बालिका) के लिए 25 से 27 अप्रैल 2025 कोकोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच-2 (बालिका छात्रावास) के सामने रायपुर में ट्रायल चयन का आयोजन किया जाएगा।

आवेदन पंजीयन की तिथि 25 अप्रैल 2025 को, शारीरिक दक्षता परीक्षण 26 अप्रैल 2025 और 27 अप्रैल 2025 को कौशल दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। उक्त चयन ट्रायल में जिले से 13-17 आयु वर्ग के संबंधित खेल में उपलब्धि धारक 05 बालक एवं 05 बालिका अधिकतम 10 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में जिलों से सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविशंकर स्टेडियम दुर्ग स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE