मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग 9 स्वरूपों की पूजा करने का विधान है | मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और बाधाएं दूर होती हैं | स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में कुछ सपने देखना बेहद शुभ माना जाता है | ये सपने भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं | 
नवरात्रि में मंदिर का सपना देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दौरान सपने में मंदिर देखना बहुत शुभ माना जाता है | इसका अर्थ है कि आपको मानसिक रूप से चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं | जीवन में आपको कुछ अच्छा और नया बदलाव देखने को मिल सकता है | पारिवारिक रिश्तों में भी मजबूत आ सकती है |
सपने में शेर देखना
नवरात्रि में सपने में शेर देखना शुभ संकेत माना जाता है | इसका अर्थ है कि आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी | आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी | आपको आने वाले समय में धनलाभ भी हो सकता है | अगर किसी कार्य में बाधाएं आ रही थीं तो वो दूर हो सकती हैं |
मां दुर्गा को देखना
सपने में मां दुर्गा को देखना बेहद शुभ माना जाता है | इसका अर्थ है कि आपके ऊपर में माता रानी की विशेष कृपा बनी हुई है | जीवन के कष्ट, संकट जल्द ही दूर होने वाले हैं | कार्यक्षेत्र में तरक्की के द्वार खुलेंगे | हर क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी |
फूलों का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में फूलों का दिखना बेहद शुभ होता है | इसका अर्थ है कि आपके जीवन से नकारात्मकता दूर होने वाली है और पॉजिटिविटी आएगी | जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा | घर-परिवार में खुशहाली रहेगी | कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है |
गंगा नदी दिखना
स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में गंगा नदी का दिखना बेहद अच्छा माना जाता है | इसका अर्थ है कि पूर्व में किए हुए पापों से मुक्ति मिल सकती है | आपके जीवन में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं जो आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे |