नागपुर । अब्दुल अमानी कुरैशी । चंडीपुरा की बीमारी होने के बाद बच्चा कोमा में पहुंचकर मृत्यु का खतरा हो सकता है । इसकी वजह से दुनियाभर में इस विषाणु ने सबका ध्यान खींचा है ।
अभी इस बीमारी पर कोई भी टीका अथवा औषधि उपलब्ध नहीं है । गुजरात में इस बीमारी के मरीज बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं । विदर्भ से सटे मध्य प्रदेश में भी इसके मरीज पाए जा रहे हैं । अभी फिलहाल नागपुर में एक भी मरीज दर्ज नहीं किया गया है । फिर भी इसके लक्षणों को पहचानने और ऐहतियात बरतने की अपील की जा रही है । 
जानलेवा 'चांदीपुरा'के लक्षण
मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात में 'चंडीपुरा' वायरस अहमदाबाद, राजकोट, सुरेंद्रनगर, जामनगर को प्रभावित करने के बाद पटना जिले में फैलते नजर आ रहा है । गुजरात में अब तक 'चांदीपुरा' वायरस पीडित छोटे बच्चों की संख्या 121 हो गई है. इनमें दस बच्चों की मृत्यु हो गई है ।
आरएनए विषाणु: 'चांदीपुरा' का सबब
नागपुर में 'चांदीपुरा' का एक भी मरीज दर्ज नहीं है । लेकिन ऐहतियाती तोर पर 'सैंडफ्लाई' और मच्छरों की पैदावार रोकने के उपाय किए जा रहे हैं । यह एक खतरनाक बीमारी है । इसलिए नागरिकों को घर और परिसर में पानी जमने नहीं देना चाहिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें । सोने के दौरान मच्छरदानी का उपयोग करें लक्षण दिखते ही डॉक्टरों से परामर्श करें ।
डॉ. निवृत्ति राठोड़ जिलाशल्यचिकित्सक, नागपुर' चांदीपुरा' के लक्षणों की शुरुआत तीव्र बुखार और सिरदर्द से होती है । मस्तिष्क में जलन मतलीआना 'एन्सेफलाइटिस' इसका सबसे गंभीर लक्षण है उलटी-चक्कर आना, मानसिक स्थिति में बदलाव और कोमा में पहुंचने के लक्षण भी दिख सकते है अन्य लक्षणों में प्रकाश सहन नहीं होना और कभी-कभी रक्तस्राव भी हो सकता है ।
'चांदीपुरा' से बचाव कैसे करेंगे? 'सेंडफ्लाई' की संख्या कम करने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव करें । संपूर्ण अंग ढंकने वाले कपड़े पहनें । सोने के दौरान मच्छरदानी का उपयोग करें, घर और बाहर पानी जमा न रहे इसका ध्यान रखें ।
'एनव्हलप्ड आरएनए' विषाणु
इस बीमारी को पहले 'कीलर ब्रेन डिसीज' अथवा 'मिस्ट्री डिसीज' के रूप में जाना जाता था '।
सेंड फ्लाय' के विषाणु से फैलता है संक्रमण 'सेंड फ्लाय' और मच्छरों की वजह से 'चांदीपुरा' का विषाणु फैलता है । इन कीटों की लार में यह विषाणु रहता है । उनके दंश करने से मनुष्य अथवा पालतु प्राणियों में यह बीमारी फैलती हैं । मादा 'फ्लेबोटोमाइन सैंडफ्लाय' सामान्य तौर बारिश के मौसम में नजर आती है । इस 'सैंड फ्लाय' का दंश खतरनाक साबित हो सकता है ।