November 20, 2026

Join With Us


रेलवे ने बदले ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम ,एक साथ बुक होंगी ढेरों सीटें : पढ़े पूरी रिपोर्ट




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | ट्रेन से के साथ काफी सारे लोगों के साथ सफर करने का प्लान है तो आपके लिए काम की खबर है। भारतीय रेलवे के दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) जोन ने बल्क और ग्रुप टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब ग्रुप रिजर्वेशन में एक साथ बुक की जाने वाली बर्थ की संख्या पर कोई तय सीमा नहीं होगी। इस फैसले से शादी में जाने वाली बारात, तीर्थयात्रियों, स्टूडेंट्स, स्पोर्ट्स टीम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले ग्रुप को राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं रेलवे के नए नियम क्या हैं और इनका फायदा किन लोगों को मिलेगा।

ग्रुप टिकट बुकिंग के नियमों में क्या हुआ बदलाव

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बल्क और ग्रुप रिजर्वेशन के लिए नए रूल्स जारी किए हैं। इनका मकसद शादी, धार्मिक यात्रा, एजुकेशनल टूर के लिए एक साथ ट्रेन में टिकट बुक कराने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इस बदलाव की सबसे बड़ी बात यह है कि अब ग्रुप बुकिंग के लिए बर्थ की कोई तय अधिकतम संख्या निर्धारित नहीं होगी। यानी पहले की तरह अलग-अलग अधिकारियों के लिए बर्थ की संख्या के आधार पर तय सीमा लागू नहीं रहेगी। नए नियमों के तहत चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) और स्टेशन मैनेजर (SM) को ग्रुप बुकिंग की अनुमति देने का अधिकार दिया गया है। वे यात्रियों की जरूरत और आवेदन की जानकारी के आधार पर अनुमति दे सकेंगे।

किन लोगों को मिलेगा रेलवे के नए नियम का फायदा

शादी में जाने वाले लोग: अगर किसी परिवार को शादी या बारात के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदारों की टिकट बुक करानी है तो इस सुविधा का फायदा मिल सकता है।

तीर्थयात्री: धार्मिक यात्रा या किसी तीर्थ स्थान पर जाने वाले बड़े ग्रुप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स: स्कूल और कॉलेज के एजुकेशनल टूर के लिए एक साथ टिकट बुक कराने की सुविधा मिलेगी।

स्पोर्ट्स टीम: किसी टूर्नामेंट या खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही टीम ग्रुप रिजर्वेशन के लिए आवेदन कर सकती है।

सांस्कृतिक ग्रुप: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए एक साथ यात्रा करने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिल सकता है।

रेलवे ने साफ किया है कि इस सुविधा का इस्तेमाल ग्रुप यात्रा के लिए ही किया जाना चाहिए। इसका मकसद कुछ लोगों को बड़ी संख्या में सीटें या बर्थ जमा करने की छूट देना नहीं है।

सुबह 9 बजे से करा सकेंगे ग्रुप बुकिंग

नए नियमों में ग्रुप टिकट बुकिंग के समय को लेकर भी जानकारी दी गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे के प्रमुख रिजर्वेशन केंद्रों पर ग्रुप बुकिंग सुबह 9 बजे से स्वीकार की जाएगी। यह समय सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस रिजर्वेशन खुलने के एक घंटे बाद का है। यानी जिस दिन किसी ट्रेन के लिए एडवांस रिजर्वेशन की शुरुआत होती है, उस दिन ग्रुप बुकिंग के लिए सुबह 9 बजे से अप्लाई किया जा सकेगा। इससे रिजर्वेशन की शुरुआत के समय होने वाली भीड़ और परेशानी को संभालने में भी मदद मिल सकती है।

ग्रुप टिकट के लिए देना होगा इन लोगों की डिटेल

रेलवे ने ग्रुप बुकिंग की सुविधा का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी हैं। आवेदन करते समय यात्रियों को यात्रा का स्पष्ट कारण बताना होगा। इसके साथ ही ग्रुप में शामिल सभी यात्रियों की जानकारी देनी होगी। इसमें ये डिटेल शामिल हैं:

सभी यात्रियों का पूरा नाम

प्रत्येक यात्री की उम्र

सभी यात्रियों का जेंडर

यात्रियों का पता

यात्रा करने का उद्देश्य

अगर आवेदन में यात्रा का कारण स्पष्ट नहीं है या यात्रियों की जरूरी जानकारी नहीं दी गई है तो रेलवे की तरफ से अनुमति नहीं मिलेगी।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE