June 12, 2024

Join With Us


राज्य खेल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित - अंतिम तिथि 30 जून

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाडियों को नगद राशि पुरस्कार




दुर्ग । सोनम कौर । छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, शहीद पंकज विकम सम्मान, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्राफी हेतु अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही हैं।

इसके साथ-साथ वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाडियों को नगद राशि पुरस्कार, खेलवृति एवं खेल संघों से प्रेरणा निधि हेतु भी अनुशंसाएँ आमंत्रित की जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार पुरस्कार के आवेदन पत्र का प्रारुप विज्ञापन संचालनालय के विभागीय वेबसाईट में उपलब्ध है। जिला कार्यालय/संचालनालय में सभी आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 है। अन्य जानकारी के लिए आवेदक जिला कार्यालय/संचालनालय में सम्पर्क कर सकते है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE