June 12, 2024

Join With Us


टी20 वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी रैंकिंग में बड़ा बदलाव : जानिये पूरी रिपोर्ट

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक पंड्या को भी फायदा हुआ




नई दिल्ली । जसविंदर सिंह। टी20 वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है । आईसीसी प्लेयर्स रैंकिंग में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को सबसे अधिक फायदा हुआ है । 39 साल के मोहम्मद नबी टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं । उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन से नंबर-1 की कुर्सी छीनी है । ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक पंड्या को भी फायदा हुआ है ।

आईसीसी ने बुधवार को नई प्लेयर्स रैंकिंग जारी की मोहम्मद नबी दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-1 बन गए हैं । ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टॉयनिस ने भी तीन स्थान की छलांग लगाई है और अब वे दूसरे नंबर पर हैं । जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा चौथे और इंग्लैंड के लिविम लिविंग्सटन और मोईन अली क्रमश- छठे और सातवें नंबर पर कायम है । 

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में शाकिब अल हसन, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, पाकिस्तान के शादाब खान को अच्छा खासा नुकसान हुआ है । शाकिब चार स्थान खिसककर चोटी से पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं । हसरंगा दो स्थान खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं । दासुन शनाका और शादाब खान 3-3 पायदान नीचे गिरकर क्रमश: 14वें और 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं ।

हार्दिक पंड्या ने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है । अब वे नौवें से आठवें नंबर पर आ गए हैं । पंड्या टॉप-10 में अकेले भारतीय हैं । अक्षर पटेल 3 स्थान की छलांग लगाकर 17वें नंबर-3 पर पहुंच गए हैं ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE