मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया | रोहित की 52 रन की पारी आउट होने से नहीं, रिटायर्ड हर्ट होने से थमी | रोहित इससे नाराज आए और नासाउ काउंटी मैदान की ‘ड्रॉप इन’ पिच पर सवाल उठा दिए | भारत को अब नौ जून को पाकिस्तान से खेलना है | भारत ने आयरलैंड को 16 ओवर में 96 रन पर समेटने के बाद 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया | रोहित ने 37 गेंद में 52 रन बनाए | रोहित इस दौरान आयरिश पेसर जोश लिटिल की शॉर्टपिच गेंद पर पुल शॉट खेलने से चूके और गेंद उनकी बाजू के ऊपरी हिस्से में जा लगी | इसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर भी जाना पड़ा |
रोहित शर्मा ने चोट के बारे में कहा, ‘यह मामूली सी चोट है | मैने टॉस के समय भी कहा था कि पता नहीं ये पिच कैसी होगी | उन्होंने कहा,‘नया मैदान, नया वेन्यू. हम देखना चाहते थे कि यहां खेलकर कैसा लगता है | मुझे लगता है कि पिच अभी जमी नहीं है और गेंदबाजों की काफी मदद कर रही थी | ऐसे में अपने बेसिक्स पर डटे रहना और टेस्ट मैच गेंदबाजी को याद रखना जरूरी था |
भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए | अर्शदीप सिंह ने 35 रन देकर दो विकेट लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला | रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा,‘अर्शदीप दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के सामने गेंद को स्विंग कराके लय बनाने में माहिर हैं | मुझे नहीं लगता कि ऐसे मैदान पर चार स्पिनरों को उतारा जा सकता है | अगर हालात तेज गेंदबाजों के मददगार है तो वे ही खेलेंगे | स्पिनर टूर्नामेंट में बाद में अपना काम करेंगे | हम टीम की जरूरतों के हिसाब से बदलाव करेंगे | पाकिस्तान से मैच की तैयारी के बारे में रोहित ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि पिच से क्या अपेक्षा करें | हम यही सोचकर तैयारी करेंगे कि पिच ऐसी ही रहने वाली है | उस मैच में पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा | उम्मीद है कि आज की तरह उस मैच में भी प्रदर्शन अच्छा रहेगा |