March 10, 2024

Join With Us


उप मुख्यमंत्री का व्यंकट क्लब में किया गया सम्मान

सीसीएफ राजेश कुमार राय सहित क्लब के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित




  रीवा | न्यूज डेस्क | 10 मार्च 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का व्यंकट क्लब में सम्मान किया गया। गत रात व्यंकट क्लब परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि व्यंकट क्लब की रीवा में अपनी विशिष्ट पहचान है।

क्लब में शासकीय अधिकारियों व शहर के अन्य गणमान्य सदस्यों ने खेल व अन्य गतिविधियों का संचालन कर इसे ऊचाई तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं भी इस क्लब से काफी अरसे से जुड़ा हूँ। उन्होंने व्यंकट के भवन के निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त की तथा इसे और गति देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, सीसीएफ राजेश कुमार राय सहित क्लब के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE