October 14, 2023

Join With Us


पाकिस्तान पर भारत की बादशाहत कायम : अहमदाबाद में 7 विकेट से दी मात

गेंदबाजों के धमाल के बाद आया रोहित का तूफान




अहमदाबाद । न्यूज डेस्क । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह लगातार आठवीं जीत है। पाकिस्तान की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 191 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 30.3 ओवर में यानी 117 गेंद शेष रहते सात विकेट से आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया है ।

 भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 63 गेंदों में 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान हिटमैन ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक जड़ा। वह 53 रनों पर नाबाद लौटे। इससे पहले गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट चटकाए ।

 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE