October 09, 2023

Join With Us


भारतीय फुटबॉल टीम के सितारे अर्श का भिलाई लौटने पर हुआ स्वागत




भिलाई। नईमुद्दीन खान। चीन से मुकाबला कर लौटी भारतीय फुटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ में एक मात्र खिलाड़ी रहे अर्श अनवर के अपने गृह नगर भिलाई पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। विधायक देवेंद्र यादव व अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अर्श का फूलों के साथ स्वागत किया गया। सेक्टर-5 चौक पर अर्श के परिजनों का भी विधायक देवेंद्र यादव व सोसाइटी की तरफ से फूलों से स्वागत किया गया।

इस दौरान अल मदद सोसाइटी की प्रेसीडेंट अंजुम अली, सदस्यगण कौसर खान, शाहीन खान, शम्शुन खान, रुखसाना, रेहाना, फरीदा, आयशा आलम, जुल्फी, सलीम, आरिफ, अब्दुल, अनवर, मौला व अन्य लोग शामिल थे। सभी ने अर्श के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्श ने भी इस अभिनंदन के लिए आभार जताया। 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE