April 28, 2021

Join With Us


आईपीएल 2021 : हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला, चेन्नई करेगी पहले गेंदबाजी




मुंबई | ऋषि भट्ट | टेबल टॉपर चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मैच में तालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदाराबाद से भिड़ेगी | कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में यह आईपीएल के 14वें सीजन का यह पहला मैच होगा | चेन्नई ने इस सीजन में पांच में से अब तक चार मैच जीते हैं | टीम को सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली थी | दूसरी तरफ, हैदराबाद ने अब तक पांच में से केवल एक ही मैच जीता है |

हैदराबाद को एकमात्र जीत पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली थी | उसके बाद से टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है | डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली हैदराबाद के लिए उसकी सबसे बड़ी चिंता उसका मध्यक्रम का रन बनाना है | केन विलियम्सन के आने के बाद नंबर तीन पर टीम को कुछ मजबूती मिली है |

https://vcannews.com/archives/3624

अगले मैच में हैदराबाद विराट सिंह की जगह फिर से मनीष पांडे को वापस लाना चाहेगी, जिनका अंतर्राष्ट्रीय अनुभव टीम के काम आ सकता है | वहीं, चेन्नई की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिखाई दे रही है और इसे रोकना हैदराबाद के गेंदबाजों के लिए कड़ी चुनौती होगी | ओपनिंग में फॉफ डुप्लेसिस और रितुराज गायकवाड टीम को अच्छी शुरूआत दे रहे हैं |

पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल सीजन 2021 का 23वां मैच खेला जाएगा. लेकिन इस मैदान पर ये पहला मैच होगा. यहां कि पिच के बारे में इसलिये अभी ठीक से अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. लेकिन दिल्ली की पिच स्पिनरों के लिये मददगार हो सकती है. इस विकेट पर 160 तक का स्कोर बन सकता है. औसत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास होगा. बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

हेड-टू-हेड
दोनों टीमों ने आईपीएल में अब तक दूसरे के साथ 15 मैच खेले हैं, जिसमें CSK ने 11 और SRH ने चार जीते हैं. आंकड़ों के हिसाब से और मौजूदा फॉर्म देखते हुए चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन: रुतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, जनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, केदार जाधव, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, जगदीश सुचित, खलील अहमद, सिद्दार्थ कौल




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE