मुंबई | ऋषि भट्ट | इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के मैच नंबर 22 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी | दिल्ली और बैंगलोर दोनों टीमें इस सीजन अच्छी फॉर्म में हैं | दिल्ली कैपिटल्स 5 मैचों में से 4 जीत और 1 हार के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है | जबकि बैंगलोर की टीम भी 5 मैचों में से 4 जीत और 1 हार के साथ तीसरे स्थान पर है | आरसीबी को अपने पिछले गेम में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 69 रन से हार का सामना करना पड़ा |
दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक चार जीत दर्ज की हैं और आठ अंकों से बराबरी पर हैं | मंगलवार को जीतने वाली टीम आईपीएल 2021 प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी | ऐसे में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी | दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी | दूसरी ओर, आरसीबी की टीम चेन्नई के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2021 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा |
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान&विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, ललित यादव, अवेश खान और उमेश यादव.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डैनियल क्रिश्चियन, वॉशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद और युजवेंद्र चहल.