मुंबई | ऋषि भट्ट | पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगे | इस आईपीएल सीजन में 5 में से 1 जीत और चार हार के साथ कोलकाता की टीम प्वॉइंट टेबल में अंतिम स्थान पर है | इस सीजन केकेआर की टीम ने फैंस को काफी निराश किया है | जबकि पंजाब किंग्स 5 में से 2 जीत के साथ बेहतर स्थिति में है | पंजाब की टीम पांचवें स्थान पर है |
अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात देने के बाद पंजाब की टीम आत्मविश्वास से भरपूर होगी | पंजाब ने अपने पिछले मैच में मुंबई को 9 विकेट से मात दी थी | दूसरी ओर केकेआर को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 विकेट से करारी शिकस्त मिली | केकआर की टीम जीत की तलाश में जुटी है और वह प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है | दूसरी ओर पंजाब किंग्स के लिए एक और जीत उन्हें टॉप चार में प्रवेश करने में मदद करेगी |
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेनरिक्स, शाहरुख खान, रिचर्डसन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई.
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन: नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रिसिद्द कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती.