जम्मू । संसार सिंह। आरोपी इरशाद अहमद मीर की गिरफ्तारी रातभर चली छापेमारी के बाद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी मीर मानसिक तौर पर बीमार मालूम पड़ता है। मीर के खिलाफ नौहट्टा थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
क्या हैं पूरा मामला
जम्मू-कश्मीर के खान मस्जिद गोजवारा में बेअदबी की घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कुरान को पानी में फेंक दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान इरशाद अहमद मीर के तौर पर हुई है। वह श्रीनगर के मलूरा इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन
इरशाद अहमद मीर की गिरफ्तारी रातभर चली छापेमारी के बाद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी मीर मानसिक तौर पर बीमार मालूम पड़ता है। मीर के खिलाफ नौहट्टा थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया था जो अब सामान्य स्थिति में है।