October 11, 2022

Join With Us


महापौर निर्मल कोसरे ने किया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ : पारम्परिक खेलकूद के प्रति दिखा जबरदस्त उत्साह




उमदा और गनियारी में वार्ड स्तरीय स्पर्धाओं का आयोजन

भिलाई-3 । गुरमीत सिंह मेहरा । भिलाई - चरोदा नगर निगम क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आगाज हो गया है। महापौर निर्मल कोसरे ने उमदा और गनियारी में वार्ड स्तरीय स्पर्धाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान पारम्परिक खेलकूद के प्रति छात्र छात्राओं सहित महिला व पुरुषों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वार्ड स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन जोन स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के लिए किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार की मंशा के अनुरूप भिलाई - चरोदा नगर निगम क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से होने वाले इस आयोजन के प्रथम चरण में वार्ड स्तरीय स्पर्धाओं का शुभारंभ महापौर निर्मल कोसरे ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। महापौर ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के साथ पारम्परिक खेलकूद में भिलाई - चरोदा का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि उमदा और गनियारी में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के वार्ड स्तरीय स्पर्धाओं का आयोजन 6 से 18 वर्ष तथा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लिए अलग अलग किया जा रहा है। इसमें कबड्डी, खो - खो, फुगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, भंवरा, बाटी, सौ मीटर दौड़, लंगड़ी दौड़, रस्साकसी, संकली सहित 14 प्रकार के खेलों में स्पर्धाओं में वार्ड के नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने बताया वार्ड स्तरीय स्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को अगले चरण में जोन स्तरीय स्पर्धा में प्रवेश मिलेगा। इसी तरह प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी निगम स्तर, फिर जिला और प्रदेश स्तर पर होने वाले आयोजन के लिए चयनित होंगे। प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिता के चयन स्पर्धाओं में बोनस अंक मिलेगा।00 आठ वार्डों का बनाया एक जोन छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के वार्ड स्तरीय स्पर्धाओं के अगले चरण में जोन स्तरीय मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

भिलाई - चरोदा में इसके लिए पांच जोन बनाए गए हैं। इसके लिए कुल 40 वार्डों को 8 - 8 वार्ड में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में शामिल 8 वार्ड के एकल व सामूहिक खेल के विजेता व उपविजेता खिलाड़ी और टीम अगले चरण में जोन स्तरीय स्पर्धा में अपना जौहर दिखाएंगे। जहां से निगम स्तरीय स्पर्धाओं के लिए प्रदर्शन के आधार पर एकल खिलाड़ी व टीम को प्रवेश दिया जाएगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE