April 23, 2021

Join With Us


आईपीएल 2021 : पंजाब मुंबई के खिलाफ हार का सिलसिला खत्म करने की करेगा कोशिश




मुंबई | ऋषि भट्ट | अब से कुछ ही देर में आईपीएल 2021 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा | शाम सात बजे इस मैच का टॉस होगा. इस मैच के आगाज़ से पहले जानिए कि आज की बेस्ट विनिंग फैनटसी इलेवन क्या हो सकती है | रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम ने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स के​ खिलाफ पिछला मैच गंवा दिया था | वह उस हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी. हालांकि, मिडिल ऑर्डर का नहीं चल पाना टीम के लिये सबसे बड़ी चिंता है. कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मैच में जयंत यादव को मौका दिया था, लेकिन इस मैच में वह अपनी टीम में एक बदलाव कर सकते हैं |

वहीं पंजाब ने जीत से शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद से उसकी टीम जूझती रही है. बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 120 रन ही बना पायी. केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम अभी तक सही कॉम्बिनेशन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है.

पंजाब के कप्तान केएल राहुल लगातार हार के बाद आज अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव कर सकते हैं. माना जा रहा है कि आज टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज़ डेविड मलान को मौका दिया जा सकता है. साथ ही टीम में क्रिस जॉर्डन की भी एंट्री हो सकती है.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, नाथन कुल्टर नाइल, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, डेविड मलान, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेनरिक्स, शाहरुख खान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE