श्रीगंगानगर । न्यूज डेस्क । पदमपुर रोड स्थित गुरूद्वारा धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद में धन धन श्री रामदास जी के प्रकाश पर्व की खुशी और मिसल वंड अब कबै ना पावो रल मिल खड़ तुर पंथ बचावो की भावना को समर्पित आत्मरस कीर्तन दरबार का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर तक किया जाएगा, जिसकी तैयारियों अंतिम चरण में पहुंच गई है। कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध कविश्री व ढाडी जत्था पहुंचेंगे, जो कथा-कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। कीर्तन दरबार रोजाना शाम सात से रात्रि दस बकजे तक चलेगा और इस दौरान गुरू का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।
गुरूद्वारा के मुख्य सेवादार तेजेन्द्रपाल सिंह टिम्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर को कीर्तन दरबार के दौरान चंडीगढ़ से प्रसिद्ध कविश्री जत्था भाई महल सिंह पहुंचेंगे। इसके अगले दिन, यानी 8 अक्टूबर को ढाडी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह लांडरा वाले आएंगेे। इसी दिन वारिस पंजाब दे के मुख्य सेवादार अमृतपाल सिंह भी आएगी। उनके स्वागत के लिए शाम बजे सिख जत्थेबंदियां व सेवादार साधुवाली बॉर्डर पर पहुंचेंगे और उनका पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत करेंगे।
श्री टिम्मा ने बताया कि 9 अक्टूबर को दमदमी टकसाल से भाई सुखदेव सिंह व जालंधर से रागी भाई महताब सिंह आएंगे। इस आयोजन को देखते हुए गुरूद्वारा की आकर्षक सजावट भी की जा रही है। तीनों दिन गुरूद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद के हजूरी रागी भाई दलीप सिंह धूरी और भूपेन्द्र सिंह भी संगत को कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। श्री टिम्मा ने बताया कि कीर्तन दरबार को लेकर श्रीगंगानगर ही नहीं, बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों की संगत में भी उत्साह है।
कीर्तन दरबार की तैयारियों में सतनाम सिंह लाडा, हरप्रीत ङ्क्षसह बबलू, बीबी हरमीत कौर गोलूवाला, भाई शिवचरण सिंह बुगलियांवाली, बाबा गगनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह बराड़, कुलविन्द्र सिंह राजू, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, अकाल पुरखक दी फौज, राजस्थान से बलजिन्द्र सिंह बिन्नी, जसवीर सिंह, सोनू सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य सेवादार जोर-शोर से जुटे हुए हैं।