September 27, 2022

Join With Us


पदयात्रियों के लिए सबसे भव्य सेवा पंडाल : पूर्व ST आयोग अध्यक्ष नंदकुमार साय ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ




दया सिंह के कार्यों को देख गदगद हुए साय

भिलाई। गुरमीत सिंह । नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र के पहले दिन खुर्सीपार में भिलाई का सबसे भव्य सेवा पंडाल शुरू किया गया है। इस सेवा पंडाल में पदयात्रियों के लिए सभी तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। नवरात्र के पहले दिन एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने इसकी शुरुआत की। सेवा पंडाल में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और सेवा पंडाल के लिए औपचारिकतापूर्ण शुरुआत की। इस कार्य के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह की पीठ थपथपाई।

दया सिंह ने कहा कि, इस तरह के नेक काम और सेवा कार्य करते रहें। मातारानी की कृपा हमेशा अवश्य रहेगी। नंदकुमार साय ने दया से कहा कि, आने वाले वर्ष में इस तरह के और भव्य पंडाल नजर आने चाहिए। लोग भी इसी तरह बढ़ चढ़कर सामने आए। मां के दरबार जाने वाले पदयात्रियों को सुकुन मिलेगा।

अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, सेवा पंडाल में सुबह से लेकर शाम तक चाय-नाश्ता मिलेगा। पोहा जलेबी से लेकर उपमा व अन्य, छोले बटुरे, खीरा-पुड़ी व्यंजन बनाए जाएंगे।

पूरे नवरात्रि के 9 दिन के लिए मैन्यू बनाया गया है। गरम पानी से लेकर शरबत का वितरण किया जाएगा। 24 घंटे चिकित्सकों की एक टीम तैनात रहेगी। जो हर पदयात्रियों का हेल्थ चेकअप करेगी। पांव में पड़ने वाले छालों को भी देखेगी। महिला पदयात्रियों के लिए महिलाओं की टीम को तैनात की गई है। रात में दूध और चाय भी मिलेगी। उपवास वालों के लिए फ्रूट का इंतजाम किया गया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE