September 21, 2022

Join With Us


खुर्सीपार में सेवा पंडाल और दुर्गा दरबार करेगा भव्य आयोजन : पार्षद दया सिंह ने बड़े नेताओ को दिया आमंत्रण




BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत भाजपा के पूर्व सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, बड़े नेताओ और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण- पहली बार भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है- पदयात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधा

भिलाई। गुरमीत सिंह । पहली बार नवरात्रि के अवसर पर खुर्सीपार में भव्य सेवा पंडाल लगाया जा रहा है। यह सेवा पंडाल भव्य होगा। क्योंकि ऐसा पंडाल पूरे भिलाई में कहीं नहीं है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह की पहल से इस बार नवरात्रि में भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है।

इस सेवा पंडाल में मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मंदिर जाने वाले पदयात्रियों को सारी चीजों की सुविधा मिलेगी।इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी भी दी जा रही है। भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि ये पहला मौका है जब खुर्सीपार में पदयात्रियों के लिए सबसे भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है। माता के भक्तों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए उचित प्रबंधन ने हमारी समिति ने कर लिया है।

सेवा पंडाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप और विजय शर्मा को आमंत्रण कार्ड दिया गया।सभी ने आश्वास्त किया है कि वे सेवा पंडाल पहुंचेंगे और माता के दरबार में आकर आशीर्वाद लेंगे। अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, सेवा पंडाल में सुबह से लेकर शाम तक चाय-नाश्ता मिलेगा। पोहा जलेबी से लेकर उपमा व अन्य, छोले बटुरे, खीरा-पुड़ी व्यंजन बनाए जाएंगे। पूरे नवरात्रि के 9 दिन के लिए मैन्यू बनाया गया है।

गरम पानी से लेकर शरबत का वितरण किया जाएगा। 24 घंटे चिकित्सकों की एक टीम तैनात रहेगी। जो हर पदयात्रियों का हेल्थ चेकअप करेगी। पांव में पड़ने वाले छालों को भी देखेगी। महिला पदयात्रियों के लिए महिलाओं की टीम को तैनात की जा रही है। दया सिंह ने बताया कि, रात में दूध और चाय भी मिलेगी। उपवास वालों के लिए फ्रूट का इंतजाम किया गया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE