भिलाई । गुरमीत सिंह । भाजपा पार्षद व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने भिलाई की खुशहाली के लिए विघ्नहर्ता गणेशजी का आशीर्वाद लिया। खुर्सीपार, टाउनशिप, कैंप और वैशालीनगर क्षेत्र के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर दया सिंह ने आशीर्वाद लिया। वहीं समिति के पदाधिकारियों से मेल-मुलाकात कर हर संभव मदद की बातें कही।
दया सिंह ने V CAN न्यूज़ को बताया कि, भिलाई पर बप्पा का आशीर्वाद है। उनके आशीर्वाद से सब सुखी है। बप्पा हमारे विघ्नों को हरने के लिए आते हैं। भिलाई में आयोजन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दया सिंह ने बताया कि, गणेश पंडालों के विभिन्न पंडालों में आशीर्वाद लिया है ।