September 06, 2022

Join With Us


वाहेगुरु जी का शुक्राना कर की गई अरदास : लंगर का किया गया प्रबंध




बसना । न्यूज डेस्क । मानवता की चादर धर्म एवम मानवता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले धन-धन श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 401 साला पावन प्रकाश पूरब शताब्दी वर्ष की खुशी में सिक्ख समाज बसना द्वारा 28 अगस्त को संगत का एक जत्था ऐतिहासिक गुरु धाम के दर्शनार्थ यात्रा के लिए निकला।

जो की 5 सितंबर को वापस पहुंचा। श्री गुरुद्वारा साहिब बसना पहुंच कर यात्रा की निर्विघ्न सफलता के लिए वाहेगुरु जी का शुक्राना कर अरदास की गई उपरांत शरबत साध संगत के लिए लंगर का प्रबंध किया गया।

इस धार्मिक यात्रा का जत्था सिक्ख समाज बसना के संरक्षक स लाल सिंघ छाबड़ा एवम प्रधान स मनजीत सिंघ सलूजा के मार्ग दर्शन में , स त्रिलोचन सिंघ तलुजा एवम स मनजीत सिंघ छाबड़ा के नेतृत्व में निकला जो की दिल्ली के ऐतिहासिक गुरु धाम श्री शीश गंज साहिब,श्री बंगला साहिब,श्री मोती बाघ साहिब,श्री बाबा बंदा सिंघ बहादर गुरुद्वारा,श्री दमदमा साहिब,श्री रकाब गंज साहिब,माता सुंदरी गुरुद्वारा साहिब,मजनू का टीला ,नानक प्याऊ साहिब, बाला साहिब,श्री पाऊंटा साहिब के श्री तीर गढ़ी साहिब,श्री भगाड़ी साहिब,श्री शेर गाह साहिब,श्री कृपाल शीला साहिब, कुरुछेत्र के छठवी पातशाही का ऐतिहासिक स्थान, श्री मंजी साहिब,श्री पंजोखरा साहिब,श्री दमदमा साहिब भटिंडा, श्री दरबार साहिब अमृतसर,श्री अकाल तख्त साहिब के साथ साथ अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर आज वापस बसना पहुंचा ।

यात्रा को सफल बनाने में श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बसना के अतिरिक्त श्री बंगला साहिब नवी दिल्ली,श्री पौंटा साहिब,श्री दुख निवारण साहिब पटियाला,श्री दरबार साहिब अमृतसर ,बागबाहरा,स्टेशन रोड रायपुर,भोपाल,सागर ,दयालबंद बिलासपुर द्वारा लंगर में रहने का प्रबंध कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।


साथ ही पूरी यात्रा में सरिंदर सिंह,गुरदीप सिंह,कृपाल सिंह,जयपाल सिंह हरप्रीत सिंह,अरविंद सिंह, हरशीत सिंह,अंशु सिंह,विकास भोला,आशुतोष कुर्रे,सुभाष गुप्ता,नीरज अग्रवाल,अजय अग्रवाल,प्रभजोत सिंह, जसदीप सिंह,गुरदीप सिंह होरा,प्रितपाल सिंह आदि सदस्यों ने तन मन से सेवा कर यात्रा को सफल बनाया।

इसके पूर्व भी 5 बार संगत को लेकर सिक्ख समाज बसना द्वारा धार्मिक यात्रा निकली है। यात्रा में बसना के अलावा गढ़फुलझर , सांकरा , पिथोरा , झलप , बागबाहरा , भिलाई , बिलासपुर ,कुंडा , कंटाबंजी , रायगढ़ ,कवर्धा,बेमेतरा से सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज से भी इस यात्रा में शामिल हुए।

उपरोक्त जानकारी सिक्ख समाज बसना के मीत प्रधान स गुरबक्श सिंघ तलूजा ने दी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE