September 02, 2022

Join With Us


श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले में डीजीपी हुए सख्त : मुकदमा दर्ज करने के लिए दिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश




श्रीगंगानगर । न्यूज डेस्क । जिले के चुनावड थाना क्षेत्र के गांव 11 जी हर्निया में गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाले पाखंडियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से सिख जत्थे बंदियों का गुस्सा पूरे ऊबाल के साथ मंगलवार को डीजीपी कार्यालय तक पहुंच गया। सिख एडवाइजरी कमेटी राजस्थान के कन्वीनर तेजेन्द्र पाल सिंह टिम्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिख जत्थे बन्दिया जयपुर में पुलिस मुख्यालय पहुंची।

इसके बाद एक शिष्टमंडल ने डीजीपी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाले अंध विद्यालय के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदेव, 11 जी निवासी गुरसाहब हैप्पी, अवतार सिंह, जगसीर सिह जगतेवाला,मनजीत सिंह,लखविंदर सिंह लक्खा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन के साथ श्री अकाल तख्त साहिब व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक द्वारा लिखे गए पत्र भी डीजीपी को सौंपे।

इसके बाद डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने राजस्थान में धर्म स्थलों के निर्माण के लिए बनाए गए कानून की अवहेलना होने पर मुकदमे में संबंधित धारा को जोड़ने की बात कही। शिष्टमंडल ने इस पर डीजीपी आभार जताया। डीजीपी से मुलाकात होने के बाद टिम्मा सहित सभी जत्थे बन्दियो ने एक स्वर में कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाले कितने प्रभावशाली हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। साथ सभी ने यह भी ऐलान किया कि श्री अकाल तख्त के हर आदेश की पालना करवाई जाएगी।

इस अवसर पर बीबी हरमीत कौर खालसा, शिवचरण सिंह, बाबा गगनदीप सिंह, गुरजीत सिंह, निर्मल सिंह खालसा, कारज सिंह खालसा, बलकरण सिंह, हरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, बलकरण सिंह सात एलसी, अमरीक सिंह, बूटा सिंह, बिट्टू सिंह, नायब सिंह सरपंच, कुलविंदर सिंह गोलुवाला, गुरदित्त सिंह, जोरावर सिंह, गुरदीप सिंह, सुखप्रीत सिंह, निशान सिंह, गुरमीत सिंह व जयप्रकाश मील सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व जयपुर की सिख जत्थे बंदिया पुलिस मुख्यालय में मौजूद रही।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE