September 01, 2022

Join With Us


सार्वजनिक मनोकामना श्रीगणेश उत्सव समिति एवं सामाजिक संगठन : प्रांगण में विराजमान हुए गणपति




भिलाई । गुरमीत सिंह । समिति के अध्यक्ष वी. वायकुंठ राव ने बताया कि विगत 28 वर्षों से हमारी समिति द्वारा जोन 2 खुर्सीपार के वार्ड 50 सडक 34 व 37के मध्य स्थित मैदान में श्रीगणेश जी की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाती हैं।

इस वर्ष भी दस फीट की प्रतीमा स्थापित की गई है। समिति द्वारा प्रतिवर्ष प्रतीमा थनौद के प्रसिद्ध मूर्तीकार प्रेमलाल चक्रधारी के द्वारा बनवाया जाता हैं। 28 वर्षों से बडी बडी श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के कारण हमारे मैदान को लोग बडा गणेश मैदान भी कहने लगें है एवं छत्तीसगढ़ अंचल के लगभग सभी ख्याति प्राप्त कलाकारों का मंचन भी इस परिसर में हो चुका है।

खास बात यह है कि थनौद की भिलाई अंचल मे पहचान बनाने वाली सर्वप्रथम हमारी समिति है। आज से 25 वर्ष पूर्व हमारी समिति के वरिष्ठ लोग जब थनौद जाते थे तब भिलाई के काफी कम लोगों को यह जानकारी थी कि थनौद मूर्तीकारों का गढ है। तब से आज तक हमारी समिति थनौद के मूर्तीकार के द्वारा बनायी गई श्रीगणेश जी की प्रतीमा को ही स्थापित करती आ रही हैं और आज थनौद के मूर्तीकारों द्वारा बनायी गई श्री गणेशजी की प्रतिमा को लोग छत्तीसगढ़ के साथ साथ आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में विराजमान करतें है।

इस वर्ष किया जा रहा है रामलीला का मंचन

आधुनिकता के दौर में सदियों से चली आ रही है रामलीला का मंचन भी सीमित होता जा रहा है। इसलिए इस वर्ष सनातन धर्म के प्रति हिन्दू धर्म के लोगों को जागरूक करने के लिए रामलीला मंचन भी किया जा रहा है जो प्रतिदिन रात्रि 08 बजे से रात्रि 10: 30 बजे तक किया जा रहा है। यह रामलीला का मंचन 09 सितंबर तक जारी रहेगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE