पुट्ठा पंगा लै लेया पाखण्डिया
श्रीगंगानगर । न्यूज डेस्क । स्वामी ब्रहमदेव अंध विद्यालय, मढ़ी संचालक गुरसाहब हैप्पी,जगसीर जगतेवाला,अवतार मंगा सहित गुरु ग्रँथ साहिब की बेअदबी करने के अन्य दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिरोमणी कमेटी ने डी जी पुलिस राजस्थान व डी जी पंजाब पुलिस को लिखा पत्र ।
श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्म के खिलाफ पिंड 11 G हरनिया की मढ़ी पर दुबारा प्रकाश करने के कारण शिरोमणी कमेटी ने पाखंडी ब्रहमदेव व मढ़ी संचालक गुरसाहब हैप्पी सहित सभी दोषियों के खिलाफ 295A के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए राजस्थान व पंजाब पुलिस को पत्र लिखा है।शिरोमणी कमेटी ने कहा कि किसी भी सूरत में गुरु ग्रँथ साहिब की बेअदबी बर्दाश्त नही की जाएगी।और दोषियों को उचित सज़ा दी जाएगी। शिरोमणी कमेटी के इस पत्र से ब्रहमदेव सहित सभी पाखंडियों में हलचल मच गई है।
किसी भी वक्त ये सलाखों के पीछे जा सकते है।ब्रहमदेव ने अपनी जान बचाने के लिए हाथ पांव मारने शुरू कर दिए है कहीं अपना रसूख,कहीं उम्र का तकाजा कहीं तरले मिन्नते कर किसी भी तरीके अपनी जान बचाना चाहता है।वहीं शिरोमणी कमेटी के इस एक्शन से सिख विरोधी ताकतों में हड़कंप मचा हुआ है।