April 21, 2021

Join With Us


आईपीएल 2021 : अमित मिश्रा की फिरकी में उलझी मुंबई - दिल्ली ने दी 6 विकेट से मात




मुंबई | ऋषि भट्ट | इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। 138 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 5 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। टीम की तरफ से अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 33 रनों की पारी खेली। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट झटके। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 44 और ईशान किशन ने 26 रनों की इनिंग खेली। अमित मिश्रा ने गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए अपने चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। यह दिल्ली की इस सीजन की तीसरी जीत है।

दिल्ली की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और अब उसके छह अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है | मुंबई को चार मैचों में दूसरी हार मिली है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है |

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 137 रन का स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली ने 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली की मुंबई के खिलाफ लगातार पांच हार के बाद यह पहली जीत है. मुंबई से मिले 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 11 के स्कोर पर ही ओपनर पृथ्वी शॉ (7) का विकेट गंवा दिया. शॉ को जयंत यादव ने अपने ही गेंद पर कैच लपका |

इसके बाद हालांकि शिखर ने स्टीव स्मिथ (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी करके टीम को स्थिरता प्रदान की. स्मिथ को कार्यवाहक कप्तान कायरन पोलार्ड ने पगबाधा आउट किया. स्मिथ ने 29 गेंदों पर चार चौके लगाए. स्मिथ के आउट होने के बाद शिखर ने ललित यादव (नाबाद 22) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों पर 36 रनों की साझेदारी की. शिखर टीम के 100 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्हें राहुल चाहर ने क्रुणाल पांडया के हाथों कैच कराया. शिखर ने 42 गेंदों पर पांच चौक और एक छक्के लगाए |

दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए अंतिम चार ओवर में 31 रनों की दरकार थी और टीम ने पांच गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. ललित ने 25 गेंदों पर एक चौके की बदौलत नाबाद 22 रन बनाए. शिमरन हेटमायर ने नौ गेंदों पर दो चौके की मदद से नाबाद 14 रन बनाए. मुंबई के लिए जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट लिए |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE