July 02, 2022

Join With Us


छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ियों का चयन : राष्ट्रीय खो-खो कोचिंग कैंप में होंगें शामिल




 

 राजनांदगांव । केजन साहू । भारतीय खो-खो संघ द्वारा दिनांक 05 जुलाई से 19 जुलाई 2022 तक श्री छत्रपति शिवाजी स्टेडियम पुणे (महाराष्ट्र) में 4थीं एशियन खो-खो चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे भारतवर्ष के बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ से 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के राजकुमार कुरेटी, भुनेश्वर साहू, गजेंद्र साहू एवं विनायक पोकार्डे शामिल है।

गौरतलब है, की 54वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता जबलपुर-2021 में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उपरोक्त खिलाड़ियों का चयन किया गया है । यह चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में भाग लेने हेतु दिनांक 02 से 19 जुलाई को पुणे के लिए रवाना होंगे ।

चयनित चारों खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के अध्यक्ष श्री कमलजीत अरोरा, महासचिव श्री गोविंद मुदलियार, कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष माथुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष- श्री उमेश सिंह, डॉ ललित वर्मा, कुशाब राज्य लांबा, श्री तरुण शुक्ला- रेफ़री बोर्ड के कन्वीनर श्री फिरोज रहमान, लायंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल श्री पुरुषोत्तम टावरी उपरोक्त जानकारी श्री सचिन डोंगरे संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो-खो संघ ने दी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE