April 20, 2021

Join With Us


आईपीएल 2021 : मुंबई और दिल्ली में होगी भिड़ंत - मुंबई ने जीता टॉस , करेंगे बल्लेबाजी




मुंबई | ऋषि भट्ट | इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 13 में दिल्ली कैपिटल्स का आज मुंबई इंडियंस से मुकाबला है | इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है | मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करने वाले हैं | हमने एक बदलाव किया है | एडम मिल्ने की जगह जयंत यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है | ड्यू एक फैक्टर रहेगा , परिस्थितियां समान दिख रही हैं |

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस हारने के बाद कहा कि हमने एक बात कही थी कि हम टॉस के बारे में ज्यादा सोचने वाले नहीं हैं | हम टॉस जीतते तो पहले बैटिंग करना पसंद करते | हमने दो बदलाव किये हैं, मेरीवाला और वोक्स नहीं खेल रहे हैं | हेटमेयर और मिश्रा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं |

आइए दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन देखें

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट.

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमीर, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, अवेश खान.




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE