April 15, 2021

Join With Us


ममता दीदी के बाद पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के चुनाव प्रचार पर प्रतिबन्ध : EC ने लगाया 24 घंटो का बैन




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के चुनाव प्रचार करने पर चुनाव आयोग ने 24 घंटे के लिए बैन लगा दिया है. बता दें कि चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल को दिलीप घोष के बयान को लेकर नोटिस भेजा था. बयान में घोष ने कथित रूप से कहा था कि ‘‘सीतलकूची जैसी घटना की पुनरावृत्ति अनेक स्थानों पर होगी |

दिलीप घोष ने कहा था, ‘‘सीतलकूची में शरारती लड़कों को गोली लगी. अगर कोई भी अपने हाथ में कानून लेने का दु:साहस करता है तो उसके साथ भी ऐसा ही होगा | ’’ आयोग ने इसके बाद नोटिस जारी कर कहा था कि इस तरह के बयानों का कानून-व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा | बता दें कि कूच बिहार के सीतलकूची में केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे | इसी घटना का जिक्र करते हुए घोष ने टिप्पणी की थी |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE