April 14, 2021

Join With Us


केकेआर ने मुंबई को 152 रनों में समेटा : रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने केकेआर को 10 रनों से हराया




मुंबई | ऋषि भट्ट | आईपीएल 2021 में आज का मैच मुंबई और कोलकाता की टीमों के बीच खेला गया | कोलकाता ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया | मुंबई की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ डिकॉक और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने आये और कोलकाता की तरफ से गेंदबाज़ी की शुरुआत हरभजन सिंह ने की |

पहले ओवर में अच्छी शुरुआत करने के बाद गेंदबाज़ी करने आए वरुण चक्रवर्थी जिन्होंने डिकॉक को अपना शिकार बनाया और कोलकाता को एक अच्छी शुरुआत प्रदान की | उसके बाद रोहित और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला और अच्छी गति के साथ 53 गेंदों में 73 रनो की एक अच्छी साझेदारी बनाई |

जब लग रहा था की मुंबई एक विशाल स्कोर की तरफ आगे बढ़ रही हे तभी शाकिब की गेंबाज़ी पर सूर्यकुमार आउट हो गए | उसके फॉरेन बाद कमिंस ने ईशान किशन का विकेट चटकाया ,जिससे मुंबई की पारी थोड़ी से लड़खड़ाई | पर जैसे ही लग रहा था के मुंबई एक विशाल स्कोर खड़ा करेगी तभी प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाज़ी पर हार्दिक पंड्या ने अपना विकेट गवा दिया और उसके अगले ओवर में कमिंस ने एक सुन्दर यॉर्कर डालकर रोहित का विकेट चटकाया | जब कृणाल और पोलार्ड बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब लगा की मुंबई आखरी के 5 ओवर में एक अच्छा स्कोर खड़ा करेगी, पर तभी गेंदबाज़ी करने आये रसल जिन्होंने जादुई गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया और २ ओवर में 15 रन देकर मुंबई के 5 विकेट चटकाए और निर्धारित २० ओवर में मुंबई को 152 के स्कोर पर रोक लिया |

153 रन का लक्ष्य इस पिच पर उतना मुश्किल नहीं था और कोलकाता की तरफ से बल्लेबाज़ी की शुरुआत करने आये नितीश राणा और शुभमन गिल दोनों अच्छे फार्म में चल रहें हैं | मुंबई की तरफ से गेंदबाज़ी की शुरुआत बोल्ट |

नितीश और गिल ने एक खूब अच्छी साझेदारी बनाई और कोलकाता को एक मज़बूत शुरुआत दिलाई और ७२ रन मात्रा ८ ओवर में जड़ दिए | तब लग रहा था के कोलकाता इस लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लेगी लेकिंग तभी गेंदबाज़ी करने आये राहुल चहर जिन्होंने अपने पहले ओवर में १० रन देकर गिल का विकेट लिया | उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये राहुल त्रिपाठी जिनको भी चहर ने अपने अगले ओवर में सुन्दर गेंदबाज़ी करके डिकॉक के हाथो कैच करवाया | उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये कप्तान मॉर्गन जो अच्छे फॉर्म में नज़र आये लेकिन अपने अगले ओवर में चहर ने उनको भी चलता किया और मुंबई ने गेम में अपनी वापसी की | अगले ओवर में क्रुणाल पंड्या ने शाकिब का विकेट लिया और कोलकाता की मुश्किलें बढ़ाई |

नितीश एक छोर पर डटे हुए थे पर उनको भी चहर ने अपने आखरी ओवर की आखरी गेंद पर आउट कर दिया और कोलकाता की मुश्किलें बढ़ाई | फिर भी लग रहा था के कोलकाता इस मैच आसानी से जीत लेगी क्यूंकि बल्लेबाज़ी करे रहे थे रसल और कार्थिक | पर फिर मुंबई से सधी हुई गेंदबाज़ी की और कोलकाता को चाहिए थे आखरी ओवर में 14 रन और गेंदबाज़ी करने आये बॉल्ट। उन्होंने एक शानदार ओवर डाला और 2 विकेट अर्जित कर के मुंबई को एक अविश्वसनीय जीत दिलाई |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE