March 01, 2022

Join With Us


आईपीएल 2022 में दर्शकों की होगी एंट्री : सरकार की ओर से मिला ग्रीन सिग्नल




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को आईपीएल 2022 के लिए स्टेडियम्स में 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश देने की अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने 27 फरवरी को एमसीए के अधिकारियों से मुलाकात की और आईपीएल के 15वें सीजन के लिए हर संभव मदद का वादा किया।

इस दौरान वह आईपीएल मैचों के लिए स्टेडियम्स में 25 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति देने पर भी सहमत हो गए। एमसीए और एमएचसीए इस महीने के आखिर में शुरू होने जा रहे आईपीएल 2022 की मेजबानी क्रमश: मुंबई और पुणे में करेंगे। मुंबई में 55 और पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने 27 फरवरी को भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और आखिरी टी-20 मैच के लिए 10 हजार से अधिक दर्शकों को अनुमति दी थी, हालांकि मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चार से आठ मार्च तक भारत-श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में दर्शक नहीं दिखेंगे, जबकि बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच में दर्शकों का स्वागत करेगा।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने पुष्टि की है कि 12 से 16 मार्च तक भारत-श्रीलंका के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को (लगभग 15 हजार) अनुमति दी जाएगी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE