मुंबई | ऋषि भट्ट | राजस्थान की तरफ से बल्लेबाज़ी की शुरुआत करने आये बेन स्टोक्स और मनन वोहरा | पंजाब की तरफ से गेंदबाज़ी की शुरुआत करने आये चोट से वापस आये हुए मुहम्मद शमी ने |
शमी ने आते ही अपना कमाल दिखाया और स्टोक्स को बिना खाता खोले आउट किया और बल्लेबाज़ी करने आये खुद कप्तान संजू सेमसन | सेमसन ने आते ही एक चौक्का मारा और पहली ओवर के बाद राजस्थान के ४ रन बने एक विकेट के नुक्सान पर |
अगले ओवर में मनन वोहरा ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए १२ रन बनाये और आखरी गेंद पर आश्विन ने कैच छोड़ा और २ ओवर के बाद राजस्थान के १७ रन बने| शमी दुसरे अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए रन की गति पर थोड़ी रोक लगाई|
फिर गेंदबाज़ी करने आये अर्शदीप और उन्होंने आते ही एक सुन्दर कैच पकड़ कर मनन विकेट चटका | अर्शदीप की अगली ही गेंद पर सेमसन के बल्ले ने किनारा लिया पर राहुल उस कैच को पकड़ नहीं पाए | मेरेडिथ के पहले ओवर में बटलर ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए उनकी गेंदबाज़ी की खूब पिटाई की | इसी तरह पॉवरप्ले के अंत में राजस्थान ने २ विकेट खो कर अच्छा रन रेट बरकरार रखा|
पॉवरप्ले के समाप्त होने क बाद भी राजस्थान ने रनो की गति बनाये रखी और फिर गेंबाज़ी करने आये रिचर्डसन | उन्होंने एक सुन्दर यॉर्कर डालकर बटलर को बोल्ड किया पर रन की गति संजू सेमसन ने बरकरार रखी |
मेरेडिथ के अगले ओवर की शुरुआत भी छक्के के साथ हुई| फिर से एक बार संजू ने हवा मैं शॉट मारा पर फिर से कैच ड्रॉप | संजू और राजस्थान रनो की गति बरक़रार रखते हुए आगे बढे | संजू सेमसन और शिवम् दुबे के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई और उन्होंने ५० रन जोड़े | १२३ पर स्कोर पहुंचते ही अर्शदीप ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए शिवम् दुबे का विकेट हासिल किया |
उनके बाद बल्लेबाज़ी करने आये रिआन पराग और उन्होंने भी संजू एक अच्छी साझेदारी बनाई और रनो की गति को जारी रखा | लेकिन ५० रन की साझेदारी के बाद उन्होंने भी अपना विकेट खोया पर तब तक संजू सेमसन अच्छे से बल्लेबाज़ी कर रहे थे और अंत तक उन्होंने राजस्थान की उम्मीदों को ज़िंदा रखा था |
पराग के आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी करने आये तेवटिया और संजू ने अपना शानदार शतक पूरा कर के एक कप्तानी पारी खेली | यह दिल धड़क मैच आखरी ओवर के आखरी गेंद तक गया जहाँ राजस्थान को जीत के लिए आखरी गेंद पर ५ रन चाहिए थे, सेमसन ने एक ज़ोरदार शॉट लगाया कवर्स के ऊपर लेकिन बाउंड्री पर फील्डर ने उनका कैच लपक लिया और पंजाब ४ रन से इस मुकाबले को जीत गया |
मैच ख़तम होने के बाद दिए गए अवार्ड्स की लिस्ट कुछ इस प्रकार थी:
१. बेस्ट कैच और गेम चंगेर अवार्ड गया अपना पहला मैच खेलने वाले चेतन साकरिया को मिला |
२. सुपर स्ट्राइकर का अवार्ड गया दीपक हुड्डा को |
३. सिक्स हीटर ,बेस्ट बैटिंग और मन ऑफ़ थे मैच अवार्ड गए संजू सेमसन को |