April 12, 2021

Join With Us


पंजाब ने राजस्थान को दिया 222 रनों का लक्ष्य : राहुल ने खेली शानदार 91 रनों की पारी




मुंबई | ऋषि भट्ट | पंजाब की बल्लेबाज़ी की शुरुआत करने राहुल और मयंक अग्रवाल आये थे | वहीं राजस्थान की तरफ से गेंदबाज़ी की शुरुआत साकरिया ने की थी | साकरिया ने सधी हुई दिशा के साथ गेंदबाज़ी की शुरुआत की लेकिन तीसरी गेंद पर मयंक ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया एंड पॉइंट पर एक चौक्का जड़ दिया | आखरी बॉल पर साकरिया अपनी दिशा से भटके और राहुल को मिला लेग बाई का चौक्का |

दूसरा ओवर डालने मसूतफिज़ुर आये और उन्होंने काफी अच्छी लाइन डाली. एक नज़दीकी पगबाधा के मामले मैं ज़ोरदार अपील के बाद अंपायर ने नॉटआउट दिया और संजू ने रिव्यु नहीं लिया| रीप्ले देखने के बाद पता चला के रिव्यु लेने पर मयंक आउट पाए जाते | साकरिया पे भरोसा दिखाते हुए संजू ने उनको एक और ओवर दिया और वह उनकी उम्मीद पे खरे उतरे और मयंक अग्रवाल का उन्होंने विकेट चटकाया और अपने आईपीएल करियर का सुन्दर आगाज़ किया |

पॉवरप्ले के अंत में पंजाब का स्कोर हुआ ४६ रन १ विकेट के नुक्सान पर था | पॉवरप्ले के बाद श्रेयस गोपाल को गेंदबाज़ी सौंपी गई, गेल ने और राहुल ने उसका पूरा फायदा उठाते हुए उनको १२ रन मारे| बेन स्टोक्स का राहुल का कैच छोड़ना शायद राजस्थान पे काफी भरी पड़े ऐसा लग रहा था|

बेन स्टोक्स को जब गेंदबाज़ी दी गई तो गेल और राहुल ने अपने हाथ खोले और और स्टोक्स की ओवर मैं भी उन्होंने १२ जोड़े| तेवतिया को जब गेंदबाज़ी की कमान सोपि गयी तो उन्होंने रन की गति कम करने प्रयास किया पर क्रिस गेल और राहुल ने उनकी ओवर मे भी अच्छी बल्लेबाज़ी की और जब टेवेत्या ने क्रिस गेल का कैच छोड़ा तब उसकी अगली गेंद पर उन्होंने चक्का मारा और राहुल के साथ ५० रन की साझेदारी पूरी की|

फिर पराग को गेंदबाज़ी दी गई और उन्होंने मात्र ७ रन देके गेल का विकेट चटकाया| फिर बैटिंग करने आये दीपक हुड्डा जो आज अलग ही इरादों के साथ बल्लेबाज़ी करने आये थे| उन्होंने खेली एक आतिशी पारी और मात्र २० गेंदों मे अपना अर्धशतक पूरा किया| दुसरे चोर से राहुल ने भी गेंदबाज़ो की खूब पिटाई की और दीपक के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की|

दीपक के ऑउट होने के बाद आये निकोलस पूरन जिनको साकरिया के शानदार कैच ने पहली ही गेंद पर ऑउट किया| आखरी ओवर साकरिया ने खुद नपीतुली गेंदबाज़ी की और राहुल को ९१ के निजी स्कोर पर आउट किया और आखरी गेंद पर शाहरुख़ को भी ऑउट करके कूल अपने ३ विकेट पूरे किये|
निर्धारित २० ओवर में पंजाब ने बनाए २२१ रन जो के एक विशाल लक्ष्य है|

राजस्थान को यदि यह मैच जीतना है तो उन्हें असाधारण प्रदर्शन करना होगा और पूरा दारोमदार बटलर और स्टोक्स पर रहेगा|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE