April 12, 2021

Join With Us


आज राजस्थान रॉयल्स भिड़ेंगे पंजाब किंग्स के साथ : रन मशीन वानखेड़े स्टेडियम मैं खेला जायेगा मैच




मुंबई | ऋषि भट्ट | आज राजस्थान रॉयल्स भिड़ेंगे पंजाब किंग्स के साथ | दोनों ही टीम एक अच्छे आईपीएल की अपेक्षा करते हुए मैदान मैं उतरेंगी | आज का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैं खेला जायेगा , जहाँ रनो की बारिश होना लगभग निश्चित माना जाता है |

राजस्थान की टीम इस समय आर्चर की सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे जोकि अभी अवेलेबल नहीं है | इस मैच मैं उनके पास मुस्ताफ़िज़ुर की सेवाएं नहीं होगी | संजू सेमसन पहली बार राजस्थान की कमान संभालेंगे | गौर तलब है की पहले एडिशन के बाद राजस्थान एक भी बार फाइनल तक नहीं पहुंच पाई | मध्य क्रम की बल्लेबाज़ी उनके लिए हमेशा परेशानी की वजह बानी है | इस बार उनके पास एक अच्छी टीम है जिसमे तेवतिया, पराग और डेविड मलान जैसे नाम भी शामिल है | गेंदबाज़ी के लिए इनके पास जयदेव उनडकट, जल्द सक्सेना और झये रिचर्डसन जैसे नाम भी है |

दूसरी तरफ पंजाब की टीम इस बार अपनी किस्मत बदल कर क्वालीफाई करने की पूरी कोशिश करेगी | इस टीम की बैटिंग का मुख्य आधार राहुल है जो पिछले ३ सीजन से लगातार ५५० के ऊपर रन बना रहे है | इस टीम मैं और भी स्टार बल्लेबाज़ है जैसे की गेल, मयंक अग्रवाल, पूरन। गेंदबाजी में इनके पास शमी रवि बिश्नोई अर्शदीप सिंह जैसे जाने माने नाम है | इस बार पंजाब चाहेंगे के पिछली सीजन की गलतियां न दोहरा कर इस बार अच्छा प्रदर्शन करे |इस मैच मैं टॉस बहुत एहम माना जा रहा है | दूसरी पारी में ओस गिरने की सम्भावना के चलते टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाज़ी का फैसला करेगा यह लगभग निश्चित है |

मैच भारतीय समय अनुसार शाम को ७:३० बजे से शुरू होगा |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE