December 23, 2021

Join With Us


भारत ने पाकिस्तान को हराया : कांस्य पदक पर जमाया अपना कब्जा




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक जीत लिया है।

मस्कट में पिछली बार हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। भारत को मंगलवार को सेमीफाइनल में जापान ने 5-3 से हराया था।

भारत ने पहले मिनट में हरमनप्रीत सिंह के गोल की मदद से बढत बना ली । इसके बाद सुमित (45वां मिनट), वरूण कुमार (53वां मिनट) और आकाशदीप सिंह (57वां मिनट) ने गोल दागे। पाकिस्तान के लिए अफराज (10वां),अब्दुल राणा (33वां) और अहमद नदीम (57वां) ने गोल किए।

भारत की इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर यह दूसरी जीत थी। इससे पहले राउंड रॉबिन चरण में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया था। फाइनल में दक्षिण कोरिया का सामना जापान से होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE