December 20, 2021

Join With Us


नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई , पति के दाढ़ी हटाने पर बोलीं : वीडियो हो गया वायरल




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | पाकिस्तान की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की अपने शौहर असर मलिक के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है | इस वीडियो में मलाला और असर नए साल पर रिजॉल्यूशन लेने के लिए एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं | वीडियो में ये दोनों मेज के ऊपर कुछ दूरी पर रखे एक ग्लास में पेन को डालने की कोशिश करते और तय करते हैं कि नए साल में उन्हें कौन सा संकल्प पूरा करना चाहिए |

नए साल के रिजॉल्यूशन के लिए गेम खेलती नजर आईं मलाला 1 मिनट 22 सेकेंड के इस वीडियो में मलाला अपने हसबैंड से पूछती हैं कि क्या मुझे आने वाले साल जिम जाना चाहिए | इसके बाद वह पेन को ग्लास में डालने के लिए फेंकती हैं, लेकिन उनका निशाना चूक जाता है | इसके बाद उनके पति असर पूछते हैं कि क्या हमें प्ले स्टेशन खरीदना चाहिए | इस बार उनका भी पेन दूर रखे ग्लास के अंदर नहीं जाता है |

https://twitter.com/PratPanc/status/1472146414985629696?s=20

पति के दाढ़ी हटाने वाले सवाल पर मलाला का जवाब तो सुनिए मलाला पूछती हैं कि क्या असर को अपनी दाढ़ी हटा लेनी चाहिए | जिसका जवाब वह खुद देते हुए कहती हैं कि नहीं, तुम्हे ऐसा नहीं कर सकते, इसकी इजाजत नहीं है | अगर तुमने ऐसा किया तो तुम्हें घर छोड़ना पड़ेगा | इसके बाद असर पूछते हैं कि क्या मलाला को नो शॉपिंग जनवरी को सेलिब्रेट करना चाहिए, जिसके बाद वह पेन फेंकते हैं, लेकिन वह ग्लास से टकराकर नीचे गिर जाता है | इसपर मलाला कहती हैं कि यह काफी करीब था |

वीडियो के अंत में मलाला बोलती हैं कि हसन मिनाज सहित जो भी इस वीडियो को देख रहे हैं, उन्हें लड़कियों की शिक्षा के लिए मलाला फंड में दान करना चाहिए | इस बार वह खुद उठकर करीब से गिलास में पेन को डाल देती हैं |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE