December 19, 2021

Join With Us


क्यों मनाया जाता गोवा लिबरेशन डे : क्या है इसका इतिहास ? जाने सबकुछ




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आज गोवा में लिबरेशन डे यानी ‘गोवा मुक्ति दिवस’ मनाया जा रहा है| इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे| कार्यक्रम के दौरान पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा| ‘गोवा मुक्ति दिवस’ भारतीय सेना द्वारा पुर्तग़ालियों के अधिकार से गोवा को मुक्त कराने के मौके पर हर साल मनाया जाता है| साल 1510 में पुर्तगाल ने गोवा पर कब्जा किया और इसके बाद करीब 450 सालों तक यहां उन्होंने राज किया|

आज़ादी के करीब 14 साल बाद यानी 19 दिसंबर 1961 को गोवा पुर्तगाल से आज़ाद हुआ| आइए विस्तार से जानते हैं लिबरेशन डे का इतिहास… दरअसल 1510 में पुर्तगालियों ने भारत के कई हिस्सों पर कब्जा किया| लेकिन 19वीं शताब्दी के आखिर तक भारत में पुर्तगाली उपनिवेश गोवा, दमन, दीव, दादरा, नगर हवेली और अंजेदिवा द्वीप तक सीमित रह गया| 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया| लेकिन गोवा इसके बाद भी पुर्तगाली शासन के अधीन था| पुर्तगालियों ने गोवा और अन्य भारतीय क्षेत्रों पर अपना अधिकार छोड़ने से इनकार कर दिया|

पुर्तगालियों के साथ कई दौर की बातचीत हुई| कई राजनयिक प्रयासों के बाद भी वो गोवा को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए| इसके बाद उस वक्त भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने फैसला किया कि पुर्तगालियों को हटाने का सैन्य हस्तक्षेप ही एकमात्र विकल्प था| इसके बाद इन्हें हटाने के लिए 18 दिसंबर, 1961 को 36 घंटे का सैन्य अभियान चलाया गया| इस अभियान को ‘ऑपरेशन विजय’ का नाम दिया गया| इसमें भारतीय नौसेना, वायुसेना और थल सेना शामिल थे|

भारतीय नौसेना की वेबसाइट के मुताबिक 19 दिसंबर को गोवा क्षेत्र को फिर से भारत में शामिल कर लिया गया| अपदस्थ गवर्नर जनरल मैनुअल एंटोनियो वासलो ई सिल्वा ने आत्मसमर्पण के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए और इस तरह इस क्षेत्र में पुर्तगाली शासन को खत्म कर दिया गया| इसने भारत को विदेशी शासन से पूरी तरह मुक्त कर दिया|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE