December 17, 2021

Join With Us


मार्नस लाबुशेन ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड : हासिल की यह खास उपलब्धि




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है| इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इतिहास रच दिया है| मार्नस लाबुशेन ने डे नाईट टेस्ट मैच में खेलते हुए एक बड़ी खास उपलब्धि हासिल की है| इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकबला पिंक बॉल से खेला जा रहा है| दूसरे टेस्ट मैच में लाबुशेन ने इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है| उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दिग्गज सर डॉन ब्रेडमैन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है|

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने एडिलेड टेस्ट में एक खास उपलब्धि हासिल की है| एडिलेड टेस्ट में उसने 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली| लाबुशेन ने डे नाईट टेस्ट में लाबुशेन तीसरा शतक लगाया है| इस शतक के साथ ही वह डे नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने गए|

वहीं लाबुशेन ने इस शतकीय पारी से पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज असद शफीक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है| लाबुशेन के पहले असद शफीक ने डे नाइट टेस्ट में दो शतक लगाए थे. लेकिन मार्नस लाबुशेन ने असद शफीक को पीछे छोड़ते हुए तीसरा शतक लगाया है|

मार्नस लाबुशेन ने एडिलेड टेस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मार्नस लाबुशेन एडिलेड टेस्ट मैच में अपना 20वां टेस्ट खेल रहे हैं| अपने 20 टेस्ट मैच के करियर में लाबुशेन ने 17वीं बार 50 से ज्यादा रनों की पीरी खेली| इससे उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया. दरअसल, ब्रैडमैन ने 20 टेस्ट में 15 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE