December 17, 2021

Join With Us


नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास : इस मामले में दिग्गज पीट सम्प्रास को छोड़ा पीछे




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | सर्बिय के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने इतिहास रच दिया है| उन्होंने इतिहास रचते हुए दिग्गज टेनिस स्टार पीट सम्प्रास को पीछे छोड़ दिया है| सात बार के आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले नोवाक जोकोविच ने पीट सम्प्रास (6) बार के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया|

जोकोविच के लिए यह साल काफी बेहतरीन रहा| उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विमबलतडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते हैं| वहीं अब वह यूएस ओपन में रनर अप रहे और टोक्यो ओलपिंक के सेमीफाइनल तक पहुंचे| अगर वह यह खिताब जीत लेते हैं तो वह गोल्डन स्लैम जीतने का कमाल कर लेते|

  • एश बार्टी दूसरी बार ITF वर्ल्ड चैंपियन बनी
  • वहीं नोवाक जोकोविच के अलावा महिलाओं में एश बार्टी दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया| एश बार्टी ने साल का अंत नंबर वन रैंकिंग के साथ किया| एश बार्टी दूसरी आऱ आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियन का टाइटल मिला|

बर्टी ने टोक्यो ओलंपिक में मिकस्ड तडबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था| इससे पहले साल 2019 में बर्टी ने आईटीएफ का खिताब जीता था| इंटरनेशनल टेनिस फेरडेशन ने गुरुवार को यह घोषणा की|

नोवाक जोकोविच ने अबतक कुल अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. नोवाक जोकोविच अभी फिलहाल राफेल नडाल औऱ रोजर फेडरर के साथ सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड की बराबरी पर है| उनके फिलहाल के फॉर्म को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं |

कि वह अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत सकते हैं| अगर जोकोविच नए साल में ग्रैंड स्लैम जीत जीत् हैं तो वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE