March 01, 2021

Join With Us


क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच को दिया गया 5 लीटर पेट्रोल : पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध का तरीका सोशल मीडिया में हो रहा वायरल




भोपाल। न्यूज़ डेस्क | मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर पेट्रोल पर लगाए गए मनमाने डबल टैक्स को कम करने के मूड में नहीं है। जनता अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही है। एक क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को इनाम के तौर पर 5 लीटर पेट्रोल दिया गया।

टूर्नामेंट का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट नरेला विधानसभा में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट का नाम मनोज शुक्ला प्रीमीयर लीग बताया गया है। इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को इनाम के तौर पर 5 लीटर प्रीमियम पैट्रोल दिया गया। बॉक्स पर पेट्रोल की कीमत ₹510 प्रदर्शित की गई है।

किसी भी उत्पाद पर टैक्स, उसकी मूल कीमत का 25% से अधिक नहीं होता। पूरे भारत में GST लागू हो चुका है और अधिकतम GST 28% है परंतु पेट्रोल पर उसकी मूल कीमत का 100% से अधिक टैक्स लगाया गया है। मध्यप्रदेश में VAT TAX के अलावा सेस टैक्स भी लगाया गया है। नियमानुसार सेस आर्थिक विपत्ति की स्थिति में सीमित समय के लिए लगाया जाता है परंतु मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर सेस परमानेंट लगा दिया गया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE