November 14, 2021

Join With Us


सीमा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर से बंद : भूस्खलन से आईं मुसीबतें




उत्तराखण्ड | न्यूज़ डेस्क | भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर से बंद हो गया था | मार्ग पर बड़े-बड़े बोल्डर और पत्थर गिर कर आ गए, जिससे आवागमन पूर्ण तरीके से ठप हो | शनिवार को अचानक देर शाम को मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलधार के पास मार्ग पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया | इस स्थान पर बार बार मलवा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे कई बार आवागमन करने वाले वाहनों को भी खतरा बना हुआ है |

भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर से बंद हो गया था | मार्ग पर बड़े-बड़े बोल्डर और पत्थर गिर कर आ गए, जिससे आवागमन पूर्ण तरीके से ठप हो | शनिवार को अचानक देर शाम को मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलधार के पास मार्ग पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया |

बताया जा रहा है कि इस स्थान पर बार बार मलवा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे कई बार आवागमन करने वाले वाहनों को भी खतरा बना हुआ है | हालांकि एनएच के द्वारा यहां पर ट्रीटमेंट का कार्य चल रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर गिर कर सड़क पर आ रहे हैं, जिससे मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है |

बीआरओ की कोशिश है कि जल्द से जल्द मार्गों को सुचारू कर दिया जाए जिसमें बीआरओ को सफलता भी मिली और शनिवार को बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को देर रात सुचारू कर दिया | सलधार के पास ही शनिवार को एक बड़ा हादसा भी हो गया | यहां जब पहाड़ों से पत्थर गिरे तो स्लाइड ट्रीटमेंट का काम चल रहा था, जिसकी कई मशीनें पत्थर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं | हालांकि मौके पर जो मजदूर काम कर रहे थे वह इधर उधर भाग गए, जिससे बड़ा हादसा भी टल गया | मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही मौके पर बीआरओ की टीम पहुंची और मार्ग को सुचारू किया गया |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE