November 14, 2021

Join With Us


फाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें होंगी आमने-सामने : कब, कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा टी-20 विश्व कप आज अपने अंजाम तक पहुंच जाएगा। फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के पास फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से पुराना हिसाब बराबर करने का मौका है।

2015 वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया था। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मैच का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

कब खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला?
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानी 14 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां होगी ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 की भिड़ंत?
यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा मैच?
मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

  • ऑस्ट्रेलिया की टीम: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड। 
  • न्यूजीलैंड की टीम: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिशेल, टिम सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट। 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE